नए बीडीओ विपुल भारद्वाज ने किया योगदान
मधुबन | प्रखंड कार्यालय ने नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज ने शुक्रवार को अपना योगदान किया। योगदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्यों को बढ़ावा देना जन समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। नए बीडीओ का कार्यालय में प्रखंड के अधिकारियों ने स्वागत किया।