पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kesariya News No Screening Has Been Done For Tourists Visiting The Saffron Buddhist Stupa

केसरिया बौद्ध स्तूप आने वाले पर्यटकों की स्क्रीनिंग की नहीं की गई है व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केसरिया बौद्ध स्तूप पर कोरोना वायरस की जांच के लिए कोई व्यवस्था सरकार के द्वारा नहीं की गई है। जबकि प्रतिदिन यहां विदेशी पर्यटक का जमावड़ा लगता है। पूर्वी चंपारण की खुली सीमा नेपाल से जुड़ी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की नजर में यह हाई सेसेंटिव जोन माना जा रहा है। ऐसे में चीन के निकटवर्ती देश कंबोडिया, म्यानमार, इंडोनेशिया, जापान आदि से जो पर्यटक यहां आ रहे हैं। उनकी जांच की व्यवस्था नहीं नहीं किए जाने से कोराेना के संक्रमण के लिए यह स्थान हाई सेसेंटिव जोन बना हुआ है। बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटक बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं जो यहां के दुकानदारों से खाने पीने की समान खरीद रहे है। इससे लोग संक्रमण की चपेट में आ सकत हैं।

जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद

मोतिहारी |कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसको लेकर राज्य सरकार के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने तिरहुत आयुक्त, डीएम, डीडीसी व सभी सरकारी विभागों के विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा है।

केसरिया में बौद्ध स्तूप देखने पहुंचे पर्यटक।
खबरें और भी हैं...