कुख्यात लक्ष्मी को भागलपुर जेल स्थानांतरित किया गया
हाल के दिनों में मोतिहारी केंद्रीय कारा से लगातार मिले सेलफोन को लेकर कारा में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। शुक्रवार को कारा अधीक्षक विधु कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय कारा की तलाशी ली गई। इस दौरान कारा की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों ने कारा के प्रत्येक वार्ड की गहन तलाशी ली। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि कारा के भीतर अब रुटीन वर्क के तहत प्रतिदिन औचक तलाशी ली जाएगी। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर कुख्यात बदमाश लक्ष्मी सिंह को भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया है।