पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी तुड़वाई, तनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चिरैया|खड़तरी मध्य पंचायत की भाला टोला गांव में कब्रिस्तान की पुरानी चहारदीवारी को मुखिया परमहंस भगत ने तुड़वा दिया है। वहां नई चाहरदीवारी का निर्माण होना है। इधर, चहारदीवारी तोड़े जाने से गांव में तनाव की स्थिति बनती जा रही है। सिकरहना एसडीओ ज्ञान प्रकाश, सीओ सचिन्द्र कुमार व बीडीओ सीमा गुप्ता ने वहां पहुंच कर मामले की जांच की। इन अधिकारियों के साथ राजद नेता नूर आलम खान, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण प्रसाद यादव व दीपही धरहरवा पंचायत की मुखिया पति मो. ओबैदुल्लाह भी वहां पहुंच कर मामले की जानकारी ली। सीओ सचिन्द्र कुमार ने चार व्यक्तियों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया है। कब्रिस्तान के सामने अतिक्रमणकारियों को अविलंब खाली करने का आदेश दिया। इ वही मुखिया परमहंस भगत ने कहा कि किसी समुदाय विशेष को आहत पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि नई चाहरदीवारी का निर्माण कराने के लिए उसे तोड़ा गया है।
खबरें और भी हैं...