पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक की ठोकर से वृद्ध बिजली सहनी की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेट हाइवे 74 पर अरेराज जाने वाली सड़क में डुमरिया टावर के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बाइक ने वृद्ध को ठोकर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौत इलाज के लिए मोतिहारी ले जाने के क्रम में हो गई। मृतक बिजली सहनी है। जो दक्षिणी भावनीपुर पंचायत की वार्ड 11 निवासी था। वह डुमरिया बाजार की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाइक ने उसे ठोकर मार दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मोतिहारी ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं सोमवार की देर रात एक ट्रक सड़क किनारे लुढ़क गया।

डुमरिया की घटना

खबरें और भी हैं...