पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrhna News Operator Reached Court For Blocking Work By Locking In Ticket Counter Room

टिकट काउंटर कक्ष में ताला लगा कर कार्य बाधित करने को लेकर संचालक पहुंचा कोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाका प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित ई. टिकट संचालक विवेक कुमार ने बीडीओ शशिप्रकाश व झौआराम पंचायत के सचिव रईस आलम के खिलाफ अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के यहां एक परिवाद दर्ज कराया है। जिसमें 05 मार्च से एसडीएम द्वारा आवंटित काउन्टर कक्ष में ताला लगा कर कार्य बाधित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सिकरहना एसडीएम के आदेश से वह उस परिसर के एक कमरे में अपना काउंटर चलाता था। पर पिछले 05 तारीख को उसे पंचायत सचिव रईस आलम अपने साथ बीडीओ के पास ले गया, जहां उसके साथ बदसलूकी हुई। उसके बाद उसके काउंटर वाले कमरे को दोनों ने बंद कर दिया। इसके कारण कार्य बाधित होने के साथ ही राजस्व संकलन के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। बीडीओ का कहना है कि वह कमरा उनके अधीन है, इसलिए उनकी स्वीकृति जरूरी है। इस बाबत बीडीओ शशिप्रकाश ने कहा कि पिछले चार पांच दिन पूर्व वह व्यक्ति पंचायत सचिव के नाम से आवंटित कमरे में जाकर अपना सामान आदि लेकर घुस गया। वह बिना किसी अधिकृत कार्यालय आदेश के 05 तारीख को उस कमरे में ताला बंद कर अंदर ही अपना कार्य कर रहा था। एक पंचायत कर्मी के आवास का ताला खोलकर घुसने के बावत पूछने पर जबान लड़ाते हुए अनाप शनाप बकने लगा और बोला कि एसडीएम के आदेश से उसने ऐसा किया है। इधर एसडीएम ज्ञानप्रकाश ने कहा कि कोर्ट से मिले रिक्विजिशन के आधार पर उस कमरे को ई. टिकट काउंटर के लिए 27 फरवरी को ही आवंटित किया गया था। पंचायत सचिव को ऑलरेडी पूर्व से हाउस रेंट मिलता है। ऐसे में वह सरकारी आवास में कैसे रह सकता है। सभी प्रखंड कर्मियों को हाउस रेंट मिलता है, ऐसे में सरकारी भवन को कब्जा रखना गलत है। गौरतलब हो कि प्रखंड कार्यालय परिसर में ही व्यवहार न्यायालय भी संचालित होता है। पूर्व में कई वर्षों से यह काउंटर पुराने एसडीएम कार्यालय के पीछे वाले भाग में अवस्थित एक कमरे में संचालित होता था। पर पीपी का आॅफिस उस कमरे में खुलने के कारण काउंटर को दूसरे जगह शिफ्ट करने हेतु एसडीएम को पत्र प्राप्त है।

खबरें और भी हैं...