पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरेराज | नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने कार्यालय कर्मियों के साथ शनिवार को नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की। इसमें स्वच्छ भारत मिशन शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन हरियाली व पेंडिंग उपयोगिता प्रमाण पत्र की समीक्षा की गई। सभी कर्मियों को पेंडिंग उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया। जिसे 17 मार्च को पटना में होनेवाले विभागीय कैंप में उपस्थित होकर जमा करवाया जा सके। साथ ही पंचम राज्य वित्त आयोग की आखरी किस्त को प्राप्त किया जा सके। नगर के कर निरीक्षक अमृत प्रसाद को बकाया होल्डिंग की राशि क्षेत्र के बकायेदारों से संग्रहित कर जल्द से जल्द जमा कराने को कहा गया।
खबरें और भी हैं...