- Hindi News
- National
- Motihari News Over Half A Dozen Drunk Drunk Arrested From Different Places In The City
शहर के अलग-अलग जगहों से नशे में आधा दर्जन से अधिक पियक्कड़ गिरफ्तार
नगर पुलिस ने मंगलवार नशे में हंगामा कर रहे आधा दर्जन से अधिक पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पियक्कड़ों को शहर के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। इसमें राजा बाजार निवासी मोनू पटेल, रोहित पटेल, गायत्री नगर चौक से विवेक कुमार, निर्भय कुमार, दानिश अनवर, बलुआ टाला से आजाद नगर मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बतरौलिया गांव से 13 बोतल बियर के साथ प्रकाश सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गांधी सहनी फरार हो गया।