पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

18 मार्च को आयोजित पंचायत उपचुनाव को किया गया स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए जिले में पंचायत उपचुनाव समेत 16 मार्च से ग्राम पंचायतों में होने वाली ग्राम सभा को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के द्वारा कोराना को महामारी घोषित करने के बाद केंद्र सरकार द्वारी जारी एडवायजरी के आलोक में दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 93 खाली पदों के लिए आयोजित पंचायत उपचुनाव को स्थगित कर दिया गया है। उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 फरवरी को समाप्त हुई थी तथा सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 18 मार्च को उपचुनाव संपन्न होना था। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शहादत हुसैन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत उप चुनाव की प्रक्रिया को तत्काल स्थगित कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...