- Hindi News
- National
- Adapur News Panchayat Sarkar Bhavan Will Not Be Constructed Without Consent
सहमति के बगैर पंचायत सरकार भवन का निर्माण नहीं किया जाएगा
आदापुर | प्रखंड के गम्हरिया कला में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित श्मशान की भूमि पर ग्रामीणों के द्वारा अपने पूर्वजों का स्मारक बनाये जाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक सम्पन्न हुई। इसके बाद ग्रामीण पूर्व पंस सदस्य योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया मो. हुसैन अंसारी, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद, राजू पासवान, रामानंद दास, छोटेलाल साह, विन्दा साह, उमेश बैठा, शेषनाथ सिंह, किशोरी पटेल, सदन पटेल, सलीम मियां, बीरेंद्र पासवान, भैरो पासवान, विनोद पासवान, रामदयाल राम, शंभु पासवान सहित अन्य के द्वारा श्मशान स्थल पहुंचकर 6 जगहों पर स्मारक हेतु जगह चिह्नित कर नींव रखा गया है। वहीं इस बाबत स्थानीय मुखिया पति श्लोक प्रसाद यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन हेतु सामाजिक दृष्टिकोण से सर्वसम्मति से भूमि का चयन कर इसका निर्माण कराया जाएगा।