पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलएनडी कॉलेज में भरा जा रहा पार्ट थ्री का परीक्षा फॉर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के एलएनडी कॉलेज व महिला कॉलेज में स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत एलएनडी कॉलेज में स्नातक पार्ट-थर्ड का परीक्षा फाॅर्म भरा जा रहा है। संबंधित विद्यार्थी 21 मार्च, 2020 तक बिना विलंब शुल्क के अपना परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थियों को अपने साथ पंजीयन प्रपत्र, स्नातक पार्ट वन व पार्ट टू का अंक पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा यदि पार्ट टू का अंकपत्र नहीं आया हो तो विवि की वेबसाइट से निकाला गया अंक पत्र जमा करना होगा। वही यदि पार्ट वन या पार्ट टू में विद्यार्थी प्रोमोटेड हो तो उसे परीक्षा प्रपत्र के साथ एक शपथ पत्र जमा करना होगा। वही श्रीकृष्ण सिन्हा महिला महाविद्यालय में स्नातक पार्ट थर्ड का परीक्षा फॉर्म 16 से 23 मार्च तक भरा जाएगा।

कॉलेज में 3 काउंटर की व्यवस्था की गई प्राचार्य डॉ र|ेश आनंद ने बताया कि जिन छात्राओं का प्रथम खंड 2018 का परिणाम प्रमोटेड या पेंडिंग है तथा 2019 की प्रथम खंड की परीक्षा में वे सम्मिलित हैं वह भी फॉर्म भर सकती हैं। इसके लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं।
खबरें और भी हैं...