पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैसेंंजर ट्रेन कट कर घायल यात्री खलील की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रक्सौल|ट्रेन पकड़ने के दौरान रविवार को सुबह में पश्चिमी चम्पारण के यात्री दुर्घटना के शिकार हो गए। जिनकी मृत्यु उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी। सुबह साढे पांच बजे रक्सौल से नरकटियागंज के लिए खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के दौरान पश्चिमी चम्पारण के मैनाटांड़ थाना के पिपरा निवासी 55 वर्षीय खलील मियां ट्रेन से नीचे गिर गए और ट्रेन खुल गयी। जिसमें उनका दाहिना पैर कट गया। घटना के वक्त मौजूद स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रंजीत सिंह अपने सहयोगियों के डंकन अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं...