- Hindi News
- National
- Raxaul News Phc In Charge Directs For A Review Meeting With Asha To Make People Aware
पीएचसी प्रभारी ने आशा के साथ की समीक्षात्मक बैठक, लोगों को जागरूक करने का दिया निर्देश
गुरुवार को पीएचसी रक्सौल के सभा कक्ष में प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए पीएचसी प्रभारी शरद चन्द्र शर्मा ने कहा कि पिछले माह की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देशों व आशा की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ शर्मा ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर पंजीकरण बढ़ाएं, महिलाओं की सभी जांच को समय पर करवाने, प्रसव के समय लाभार्थियों को साफ - सुथरे व सूती कपड़े साथ में लाने व संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए कहा गया। पंजीकृत महिलाओं के प्रसव पूर्व सभी आधार अपडेट करवाने, घर पर आधारित नवजात शिशु व मां की देखभाल नियमित रूप से समय पर करने के लिए निर्देश प्रदान किए गए। आशाओं को नियमित रूप से दस घरों का भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नव माह से पांच वर्ष तक के बच्चों के सर्वे और लगने वाले टीकों पर चर्चा कर जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले बैठक से पहले ड्यू लिस्ट और सर्वे लिस्ट अपटूडेट हो जाना चाहिए। वहीं बैठक के अंत में डॉ शरद चन्द्र शर्मा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों व आशा कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रतिदिन ग्रामीणों के बीच जाए और कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करें। मौके पर डॉ अमित कुमार, डॉ सेराज अहमद, डॉ राजीव रंजन, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम सतीश कुमार, आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी, रेणु देवी, मंजू देवी, मालती देवी, गायत्री देवी, सीमा कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मासिक समीक्षात्मक बैठक में शामिल आशा।