पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raxaul News Phc In Charge Should Meet With Anm And Personnel Get Necessary Instructions Information About Works

पीएचसी प्रभारी ने एएनएम और कर्मियों के साथ बैठक करदिए आवश्यक निर्देश, कार्यों के बारे में जानकारी भी ली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी ने एएनएम के साथ मासिक बैठक कर स्वास्थ्य कार्यों की समीक्षा किया। चिकित्सा प्रभारी सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि मौसम बदलने के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए एएनएम को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों को इससे बचाव के बारे में जानकारी देते हुये उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। एनीमिया मुक्त भारत कैसे हो उसके लिए किस प्रकार से हमें क्षेत्र में काम करना है, इन सभी कार्यों की भी गहनता पूर्वक समीक्षा की गई। वही प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक के द्वारा माह फरवरी 2020 में सभी फैसिलिटी का प्रतिवेदन समेकित कर कमिटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी सदस्यों द्वारा अवलोकन किया गया। बैठक में मूल रूप सभी प्रकार के प्रतिवेदनों में प्रतिवेदित आंकड़ो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, प्लानिंग, रैकिंग इत्यादि पर निर्देश दिया गया। सभी कार्य की सूची जिला स्वास्थ्य समिति को भेजी जाएगी। जहां से इसे समेकित कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। समीक्षा करते हुए पीएचसी प्रभारी ने कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण कार्य करने एवं टीकाकरण कार्य में एक भी बच्चा नहीं छूटे इसको लेकर ड्यिू लिस्ट तैयार करने का भी निर्देश पीएचसी प्रभारी ने एएनएम को दिया।

स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश देते प्रभारी।

लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं होने पर होगी कार्रवाई

एएनएम को नियमित रूप से क्षेत्र में रहने एवं केन्द्र का संचालन एवं केन्द्र पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को लेकर भी पीएचसी प्रभारी ने कई आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने एएनएम को कहा कि केन्द्र संचालन एवं टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर संंबंधित एएनएम पर विभागीय कार्रवाई की अनुशांसा की जायेगी। मौके पर एमओ डॉ. एस. के. सिंह, बीएचएम सतीश कुमार सिंह, बीएएम राकेश रंजन कुमार, बीएमसी अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...