- Hindi News
- National
- Motihari News Planned Teachers Did Not Play Holi This Time Burnt Effigy Of Chief Minister Education Minister And Additional Chief Secretary In Holika Dahan
नियोजित शिक्षकों ने इस बार नहीं खेली होली, होलिका दहन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव का जलाया पुतला
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे जिले के शिक्षकों ने इस बार होली का त्योहार नहीं मनाया। शिक्षकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंदोलन के 22वें दिन नौ मार्च (सोमवार) को सरकार के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव के पुतले की होलिका जलायी। इसका नेतृत्व समिति के संयोजक डॉ रामधारी यादव व समन्वयक जयनारायण सिंह ने किया। इसके माध्यम से शिक्षकों ने सभी प्रखंडों में होलिका जलाकर सरकार के प्रति अपने आक्रोश का इजहार किया। अध्यक्ष मंडल के सदस्य सतीश कुमार सिंह, प्रियरंजन सिंह, अशोक चौधरी, गोलू सिंह, अबूल कमर आदि ने संबोधित किया।
कल से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग्स व सभा आदि का शिक्षक संघ करेगा आयोजन
संयोजक डॉ रामधारी यादव व समन्वयक जयनारायण सिंह ने कहा कि 13 मार्च से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, नुक्कड़ सभा व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जाएगा। होलिका दहन कार्यक्रम में समन्वय समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह ने जोगिरा व होली गीत के माध्यम से शिक्षकों की वेदना को प्रकट किया। साथ ही सरकारी व्यवस्था पर चोट किया। मौके पर नीरज शर्मा, अश्विनी कुमार, अरुण ठाकुर, मुन्ना पांडेय, मृत्युंजय ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, सूर्यकांत पाठक, बृजेश चौधरी, तरुण पासवान, सुधाकर पांडेय, लक्ष्मी प्रकाश, परवेज आलम, सुमन रमण, राजेश कुमार, मो. फैसल, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
मोतिहारी बीआरसी में सरकार की होलिका जलाते नियोजित शिक्षक।