- Hindi News
- National
- Motihari News Planned Teachers Protest On 25th Day Of Protest Beginning With National Anthem
नियोजित शिक्षकों ने विरोध के 25वें दिन दिया धरना, राष्ट्रगान से शुरुआत
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले नियोजित शिक्षकों ने अपने आंदोलन के 25वें दिन गुरुवार को भी जिले के सभी बीआरसी परिसर में धरना दिया व सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। बीआरसी मोतिहारी परिसर में शिक्षकों ने धरना की शुरुआत राष्ट्रगान से की। इसके पश्चात अध्यक्ष मंडल के सदस्यों ने एक-एक कर सभा को संबोधित किया व सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों की आलोचना की। समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य प्रियरंजन सिंह, सतीश कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी, अबुल कमर, गोलू कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र दुबे, नवल किशोर सिंह, मनीष कुमार, पिंकू कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षकों के आंदोलन से सरकार पूरी तरह भयभीत है। सरकार को तत्काल हमारी मांगें मान लेनी चाहिए। मौके पर समन्वय समिति के सचिव मंडल सदस्य ओमप्रकाश सिंह, रतीश रंजन, अनिल कुमार सिंह, जावेद आलम, बृजेश चौधरी, बलिंद्र सिंह, राजेश कुमार, अफरोज परवाना, मदन देवनाथ, सुनील कुमार, रविंद्र चौधरी, सुधाकर पांडेय, तरुण पासवान, संतोष सिंह, अरविंद कुमार, मिथिलेश पाठक, अश्विनी कुमार आदि मौजूद थे।