पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेले रघुवीरा, अवध में होली खेले रघुवीरा... गीत पर झूमे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधुबन प्रखंड क्षेत्र के बंजरिया ग्राम स्थित उर्वरक विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दल के नेताओं ने भाग लिया तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर वाल्मीकि सिंह, सोनू सिंह, संजय सिंह, बमबम सिंह, राजीव कुमार, बबलू सिंह, डॉ नवीन कुमार, जलज गुप्ता, सरपंच मनोज सिंह आदि मौजूद थे। मुजफ्फरपुर रोड स्थित होटल राजमहल इंटरनेशनल में रोटरी क्लब के तत्वाधान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद रोटेरियन ने झाल, मजीरा, ढोल-तासा के साथ होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा...... , रंग बरसे भींगे चुनर वाली रंग बरसे... सहित अनेकों गीत गाये। साथ ही हास्य व्यंगय का दौर भी चलता रहा। मौके पर रोटेरियनस पवन शर्राफ, मुकेश शर्मा, केसर सिंह,स्टैनली पिल्लई,हरजीत सिंह राजू, रोहित सिंह,अवधेश कुमार, बाबू पिल्लई, सोनू कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं लेवाना पब्लिक स्कूल में आयोजित होली मिलन समारोह में इंग्लैंड से आए गेस्ट टीचर फ्रेडी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। निदेशक इंजीनियर सुशील कुमार ने बताया कि यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत है। वही रानीगंज मुहल्ला में पेंशनर समाज के अध्यक्ष केके सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उमा शंकर सिंह, रघुनाथ पंडित, रामदेव कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, प्रभु प्रसाद झा, लक्ष्मन पंडित, गिरधारी भगत, गणेश राम, प्रभात कुमार, अशर्फी राम, जिया लाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

मधुबन में होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।

केसरिया|नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश कुमार पाठक उर्फ रिंकू पाठक की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नप अध्यक्ष व कई पार्षदों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं। मौके पर प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रफुल्ल कुंअर, डाॅ राजेन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, बच्चा प्रसाद, हरिशंकर सिंह समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद रौशन कुमार शरार्फ ने की। मौके पर बीडीओ आभा कुमार, सीओ रंजन कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी जय कुमार, वार्ड पार्षद अजीत कुमार साह, श्याम बाबु प्रसाद, मनोज कुमार, शिवनाथ पासवान, विटू पाठक समेत कई लोग उपस्थित थे।

कई पार्षदों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा होली की दी बधाई
खबरें और भी हैं...