पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क को पुलिस-प्रशासन ने कराया अतिक्रमणमुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धनहा थाना क्षेत्र के सेमरिया बैरा टोला गांव में सड़क का किए गए अतिक्रमण को रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया। सेमरिया गांव निवासी विजय यादव, उपेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, भृगुन यादव, सुरेश यादव एवं भोला यादव ने अपने पड़ोसी निहोरा यादव, बिगु यादव, भृगुन यादव, बीरबल यादव, शुभम यादव, नरेश यादव, एवं रामविलास यादव के घर जाने वाली सड़क का पूर्व से ही अतिक्रमण कर लिया गया था। सीओ रंजीत कुमार एवं थानाध्यक्ष शंभुशरण गुप्ता के आदेश पर पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराया।

अतिक्रमण हटाती पुलिस।
खबरें और भी हैं...