हत्यारोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा खाप गांव से पुलिस ने एक हत्यारोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव का सिकंदर सहनी है। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि गत वर्ष 15 जून को सिरसा गांव के किशोरी सहनी की हत्या कर दी गई थी। मामले में किशोरी सहनी की प|ी सरस्वती देवी ने अरूण सहनी, सिकंदर सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी, गुड़िया देवी सहित छह लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।