जेल में बंद युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गले पर निशान
मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद एक बंदी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छौड़ादानों थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय रोहित कुमार उर्फ नवीन त्रिपाठी था। जो हाल में हीं प|ी की हत्या के आरोप में जेल गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर सदर एसडीएम प्रियरंजन राजू ने कार्यपालक दंडाधिकारी शोभा रानी को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया। जेल अधीक्षक विधु कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह विचाराधीन बंदी रोहित की तबियत अचानक बिगड़ गई। इकसे बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
प|ी की हत्या के मामले में रोहित गया था जेल
मृतक के भाई नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि उसके भाई रोहित की हत्या एक संबंधी ने जेल के भीतर साजिश रचकर कराई है। उसके गले पर निशान भी स्पष्ट रूप से दिख रहा था। रोहित की शादी रक्सौल के नकरदेई निवासी बब्लू पांडेय की बेटी से हुई थी। गत 20 फरवरी को मैट्रिक की परीक्षा दिलाने के बाद रास्ते में रोहित का उसकी प|ी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बेल्ट से पिटाई के कारण उसकी मौत हो गई थी। मामले में रोहित के ससुर बब्लू पांडेय ने उस पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद रोहित पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।