- Hindi News
- National
- Motihari News Railway Under Bridge Will Be Constructed Near Bapudham Chandrahia Gumti
बापूधाम चंद्रहिया गुमटी के पास रेलवे अंडर ब्रिज का किया जाएगा निर्माण
मेहसी से मोतिहारी के बीच में जाम की समस्या के निजात के लिए तीन रेलवे अंदर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रेलवे ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है। रेलवे अंडर ब्रिज मेहसी ब्लॉक के सामने, चकिया पॉवर ग्रिड के निकट व बापूधाम चंद्रहिया गुमटी के पास बनेगा। इसकी जानकारी बापूधाम रेलवे स्टेशन मोतिहारी के अतिथि कक्ष में सांसद मोतिहारी सह चेयरमैन रेलवे स्थायी समिति राधामोहन सिंह ने समस्तीपुर मंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी व रेलवे के अधिकारियों के साथ रविवार को बैठक के उपरांत दी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि 17 अप्रैल को बापूधाम स्टेशन पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 50 करोड़ की लागत वाली कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया जाएगा। अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोतिहारी सांसद और डीआरएम ने 12 महिला रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए सम्मानित किया। इसमें रीना देवी व हासमती देवी कांटा वाला, मनोरमा देवी हमाल, कांति कुमारी, लाल देवी व राम सवारी देवी हेल्पर, किरण कुमारी फार्मासिस्ट, प्रीति झा रोगी परिचारक, सुजिया देवी, आयुमा वर्मा, स्वाति सिन्हा ट्रेक मैन, सीमा देवी पेंटर को सम्मानित किया गया। बैठक में वरीय डीईएन कॉर्डिनेशन आरएन झा, वरीय डीसीएम सह पीआरओ सरस्वती चंद्र, डीएससी अंशुमान त्रिपाठी, वरीय डीईएन-2 सुमन भारती आिद थे।
सम्मानित महिला रेलवे कर्मियों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह।