चिकित्सा पदाधिकारी के 5 दिनों के वेतन पर राेक
अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नीरज कुमार ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्वेता के कार्य में रुचि नहीं लेने अाैर वरीय पदाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है। पत्र में कहा है कि डॉ श्वेता 2 मार्च से प्रशिक्षण लेने गई थी। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद भी वह अनुपस्थित हैं। जबकि डीएम के निर्देश पर 6 मार्च से 13 मार्च तक सभी अवकाश रद्द कर दिए गए थे। विगत 9 मार्च को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना में भी वह अनुपस्थित थीं। उपाधीक्षक डॉ. कुमार ने उन्हें पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है तथा उनके पांच दिनों का वेतन अगले आदेश तक अवरुद्ध कर दिया है। बता दें कि कुल मिलाकर यह लापरवाही का मामला है जिसके आलोक में पूरी कार्रवाई हुई है।