पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Rakesh Pm Jan Kalyanikar Yojana Becomes Brand Ambassador Of Publicity

राकेश पीएम जन कल्याणकारी योजना प्रचार के बने ब्रांड एंबेस्डर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्रावो फार्मा के चेयरमैन राकेश पांडेय को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का बिहार प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया है। जानकारी बीजेपी के प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी जयघोष महाराज ने राकेश पांडेय को पत्र जारी कर देते हुए कहा है कि हमें आशा है कि श्री पांडेय इस अभियान के नीति व उद्देश्यों का पालन करते हुए अभियान का बिहार में विस्तार करेंगे एवं अभियान के कार्यों को धरातल पर उतारने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। वही राकेश पांडेय ने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना का प्रचार प्रसार अभियान का बिहार प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व व पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हम सब मिलकर पूरे
बिहार के हर एक जन तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं को सुचारू ढंग से पहुंचाने एवं उससे अवगत कराने में अपना सकारात्मक योगदान देंगे। श्री पांडेय के प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के बिहार प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बनने पर चारों तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
बधाई देने वालों में मनोज
पासवान, संजय पांडेय, राजेश पांडेय, राहुल आर पांडेय, शत्रुधन दास, विवेक सिंह, चुलबुल पांडेय, प्रियांशु कुमार, राजेश रंजन, अंकित तिवारी, आयुष कुमार, बिनय कुमार, धीरज सर्राफ, उद्देश्य गुप्ता, विक्की गिरी, अरविंद मिश्र, संजय कुमार टुन्ना इत्यादि हैं।

राकेश पांडेय।
खबरें और भी हैं...