- Hindi News
- National
- Motihari News Rasoi Sangh Laid Siege To The Office Of Dp39s Mid Day Meal Scheme The Memorandum Is Also
रसोइया संघ ने डीपीअाे मध्याह्न भोजन योजना के कार्यालय का किया घेराव, ज्ञापन भी साैंपा
बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के बैनर तले जिले के विभिन्न विद्यालयों के रसोइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना के कार्यालय का घेराव किया। इसका नेतृत्व दिनेश प्रसाद कुशवाहा ने किया। इसमें बड़ी संख्या में रसोइया शामिल हुए। श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार में रसोइयों की हालत बद से बदतर हो गयी है। सेवाकाल में ही तीन वर्ष के अंदर 200 से ज्यादा रसोईया की मौत कुपोषण, इलाज के अभाव व खतरनाक कार्य दशा के कारण हो गयी है। यहां महज 41 रुपया के रोज पर खटाया जाता है, जबकि इसी कार्य के लिए दक्षिण भारत में 9000 रुपया तक मानदेय दिया जाता है। महंगाई, भूख, भ्रष्टाचार ने रसोइयों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस गंभीर परिस्थिति में भी एक-एक साल का मानदेय बकाया रह जाना और बात-बात पर कार्यमुक्त करना, संगठन के नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज करना विभागीय क्रुरता को दर्शाता है। हमें विवश होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। हालांकि इस दौरान डीपीओ मध्याह्न भोजन कार्यालय में मौजूद नहीं थे। संघ की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन कार्यालय में सौंपा गया। मौके पर कुमांती देवी, सीता देवी, सलेकुननेशा, विगन राम, शंभूशरण, महेश साह, मंटुरन देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, मानती देवी, राजो देवी, सोनालाल साह, दीपा साह, हरिनारायण प्रसाद, रामनरेश ठाकुर, आलोक सिंह, अवधेश राउत, आनंद कुमार आदि मौजूद थे।
अपनी मांगों को लेकर एमडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करती रसोइया।