पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रक्सौल के युवक ने नवकठवा गांव में कर ली आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़वा | रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नवकठवा गांव में रविवार की देर रात रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी नागेंद्र सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह ने गले में फंदा लगाकर अात्महत्या कर ली। वह कई वर्षों से यहां एक दवा दुकान में काम करता था। सूचना मिलने पर रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक ने पहले फेसबुक पर पोस्ट किया कि वह क्याें एेसा करने जा रहा है। वह लड़कियाें की फब्तियों से परेशान हाेकर ऐसा किया है। धामू दुकानदार के घर पर ही गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया। उसने अपने फेसबुक पर एक हस्तलिखित पोस्ट भी डाला था।
खबरें और भी हैं...