- Hindi News
- National
- Raxaul News Resources Do Not Matter Much Those Who Have Strong Intentions Make History Colonel Anup Singh
संसाधन बहुत मायने नहीं रखता है, जिनका इरादा मजबूत है, वे इतिहास बनाते हैं : कर्नल अनुप सिंह
दुनिया का कोई भी संस्थान अपने मंजिल पर जुनुन से पहुंचता है। संसाधन बहुत मायने नहीं रखता है। जिसका इरादा मजबूत है और मेहनत करने का क्षमता है, वह इतिहास बनाता है। उक्त बातें कर्नल अनुप सिंह राणा ने संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहीं। उन्होने कहा कि इस स्कूल के अभिभावक और बच्चों दोनो में अच्छा संस्कार देखने को मिला कि मुसलाधार बारिश के बाद भी किसी तरह की अफरातफरी नहीं मची और बारिश में भींग कर ही, लोग कार्यक्रम देखते रहे। बच्चों ने जिस तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया वह अभूतपूर्व था। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन कर्नल राणा के साथ-साथ एसआरपी अस्पताल के डॉक्टर सुजीत कुमार, प्रो. रघुनाथ गुप्ता सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान आगत अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया। जिसके बाद एक-एक कर स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गयी। वार्षिकोत्सव के दौरान नृत्य, एकांकी, डांस के माध्यम से बच्चो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावको को संबोधित करते हुये विद्यालय के चेयरमैन अरूण कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वागिण विकास के लिए संत माइकल इंग्लिश स्कूल की टीम समर्पित है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य एम सत्यजीत दास के द्वारा किया गया। मौके पर भैरव प्रसाद, शिवपूजन गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, पूर्णिमा भारती, मुस्तजाब आलम, पन्नालाल प्रसाद, आलोक श्रीवास्तव, प्रो. विरेन्द्र पटेल, सरपंच नीतेश कुमार सिंह, पवन कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सन्नी पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक रीतू दास, सुष्मिता पाल, रिचार्ड मंडल, रतन बरायी आदि मौजूद थे।
नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।