राजद कार्यकर्ता विधायक से हैं नाराज दरकिनार कर काम करने का अाराेप
{नेता से की शिकायत- विधायक कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दे रहे हैं
राजद कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी स्कूल चौक स्थित रविंद्रनाथ सिंह के आवास पर हुई। जहां काफी संख्या में राजद के पुराने कार्यकर्ता सहित महागठबंधन के नेता मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र राम, विंदेश्वरी राम, अवधेश नारायण यादव, अख्तर हुसैन, रघुवर प्रसाद आदि नेताओं ने कहा कि इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव है।
वर्तमान विधायक कार्यकर्ताओं को तरजीह नहीं दे रहे हैं। जबकि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इस परिस्थितियों में वे लोग असमंजस की स्थिति में हैं। इस मुद्दे से ऊपरी स्तर के नेताओं को अवगत करा दिया गया है। ताकि चुनाव मे कोई परेशानी न हो। कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत-हार होती है। राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्षों के समक्ष भी हरसिद्धि विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराने को लेकर एक टीम का गठन होगा। ताकि समय रहते पार्टी कोई निर्णय ले सकें। स्थापना काल से ही हम लोग पार्टी में हैं। लेकिन विधायक के नजर में हमलोगों की कोई इज्जत नहीं है। जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसे दूर करना ही होगा। बैठक मे सुभाष कुशवाहा, सत्याशरण सिंह, एजाज अहमद, इमाम हुसैन, ललित सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, रामजनम पासवान सहित सैकड़ों मौजूद थे।
{कहा- कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीत-हार होती है वहीं पार्टी की रीढ़ होते हैं
राजद के दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट अति पिछड़ा को देने की मांग की गई
मोतिहारी | मोतिहारी विधानसभा के ध्रुव लखौरा पंचायत में बुधवार को राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश रौशन उर्फ पप्पू सहनी के नेतृत्व में बूथ ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2020 बिहार विधानसभा में जनविरोधी सरकार को बदलने के लिए पार्टी अपने स्तर से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर अति पिछड़ा समाज गोलबंद हो चुका है। उपस्थित लोगों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से अपील कर कहा कि राजद के दो राज्यसभा
सीटों में से एक सीट पर अति पिछड़ा के कद्दावर नेता डॉ अनिल कुमार सहनी को देने की मांग किया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पप्पू सहनी ने ग्राम सभा के दौरान लोगों से अपील कर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का अपील किया। मौके पर शिवलाल सहनी, राघो सहनी, गिरधारी राम, शिवनारायण सहनी, मोहन यादव, मो. नाजीम, मिठु सहनी, भूषण पासवान, मुश्ताक अहमद, भोला सहनी, मुन्ना शाह, सुनील पासवान, चंदन कुमार, कमलेश सहनी, रामदयाल राम, धनंजय सहनी, पप्पू शाह, राजदेव पासवान, राजू सहनी, रामाशीष सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
तुरकौलिया में बैठक करते राजद कार्यकर्ता।