दुकान के बाहर रखी छड़ व क्वायल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां बाजार स्थित किसान ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान के बाहर रखे छड़ व क्वायल की चोरी बुधवार की रात चोरों ने कर ली। मामले में थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी सुनिल कुमार ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि चोरों ने करीब साढे तीन लाख रुपए के छड़ व क्वायल की चोरी कर ली। थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे ने बताया कि चोर दुकान के बाहर रखे छड़ व क्वायल को ट्रक पर लादकर ले गए। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द हीं चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।