पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षा के क्षेत्र में रोटरी कर रही है बेहतर कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोटरी क्लब के सदस्य होली मिलन समारोह के आनंदोत्सव में सराबोर रहें। शहर के एक निजी होटल में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित मिलन समारोह में सदस्यों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो लोगों में नई उर्जा का संचार करता है। जिससे वह अपने जीवन में आने वाले परेशानियों का डटकर सामना कर पाते हैं और उनसे लड़कर जीत हासिल करते हैं। इससे पहले रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गोपाल खेमका, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर महेश सिन्हा, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी विभूति नारायण सिंह, रोटरी अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, संयुक्त सचिव डॉ विवेक गौरव एवं प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी विभिन्न सामुदायिक सेवा जो शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से संबंधित रहती है बेहतर ढंग से कर रही है। आगे उन्होंने बताया की रोटरी हार्ट सर्जरी से संबंधित ऑपरेशन भी गरीब बच्चों का सफलतापूर्वक करा रही है। मौके पर हर्षवर्धन सिंह, मनीष कुमार, सुबोध सिंह, संजय जायसवाल, रोहित शाह, विकास कुमार, कृष्णा राजगढ़िया, आतिश आनंद, डॉ हेमंत झा थे।

होली मिलन में एक-दूसरे को गुलाल लगातीं रोटरी क्लब की महिलाएं।
खबरें और भी हैं...