पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakia News Sdo And Mla Conducted Site Inspection Of Sitakund Dham Gave Instructions

एसडीओ व विधायक ने सीताकुंड धाम का किया स्थल निरीक्षण, दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला के पौराणिक स्थल सीताकुंड धाम परिसर में एक अप्रैल को आयोजित होनेवाले सीताकुंड महोत्सव को लेकर शुक्रवार को स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव, चकिया एसडीएम बृजेश कुमार, बीडीओ अब्दुल कयूम, सीओ राजकिशोर साह, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने स्थल निरीक्षण किया। विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने सीताकुंड महोत्सव को वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया है। प्रतिवर्ष चैत्र रामनवमी के अवसर पर 10 लाख की लागत से सीताकुंड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष पहली अप्रैल को चैत्र रामनवमी की पूर्व संध्या पर महोत्सव का आयोजन होगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। मौके पर स्थानीय मुखिया संजय सहनी, भाजपा के पीपरा मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, शिवचंद्र सिंह, मैनेजर सिंह, छोटन पांडेय सहित दर्जनों ग्रामीण
उपस्थित थे। विदित हो कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं सीता के विवाह के बाद जनकपुर से वापसी के क्रम में सीताकुंड धाम पर बारात रुकी थी। यहीं पर विवाह के
चौठारी की रश्म पूरी की गई। यहीं पर प्रभु श्रीराम-सीता के हाथ में विवाह के समय बांधा गया कंगन खोला गया था।

माता सीता ने इसी स्थल पर निर्मित पवित्र कुंड में स्नान किया था। जो स्थल सीताकुंड के नाम प्रसिद्ध है। माता सीता नेअपने कर कमलों से एक शिवलिंग की स्थापना कर पूजा- अर्चना की थी। उस भूमि पर मंदिर का निर्माण हुआ। उस शिवलिंग को बाबा गिरजानाथ के नाम से जाना जाता है।

खबरें और भी हैं...