पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News Secondary School Teachers Protested Expressed Displeasure Over Salary Pay

माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, वेतन राेकने पर जताई नाराजगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
26वें दिन भी नियाेजित शिक्षकाें का धरना जारी

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक 27वें दिन शुक्रवार को आंदोलन पर डटे रहे। शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष सीताराम प्रसाद यादव व जिला सचिव नवल किशोर सिंह के नेतृत्व में वेतन भुगतान के लिए डीईओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। शिक्षकों का कहना था कि 25 फरवरी से जिले के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक हड़ताल पर हैं तो आखिर किस कारण से 24 फरवरी तक का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। नेता द्वय ने कहा कि यह कृत्य संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। शिक्षकाें के दमन की नीतीश सरकार की नीती शिक्षा के प्रति असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है। प्रदर्शन के पश्चात कार्य अवधि के वेतन भुगतान के लिए शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना से मिला व अपनी समस्याएं बतायी। कहा कि जब सभी शिक्षकाें ने 24 फरवरी, 2020 तक विद्यालयों में काम किया और 25 फरवरी 2020 से हड़ताल पर गए तो किस आधार पर उनके फरवरी महीने का वेतन नो वर्क-नो पे के सिद्धांत पर स्थगित रखा गया है। यह नियम का उल्लंघन है। शिष्टमंडल में लोकेश कुमार पांडेय, काशीनाथ त्रिपाठी, बुन्नीलाल ठाकुर, विमल प्रकाश आर्य, नवल किशोर पासवान, डॉ रणजीत कुमार, मो असलम, अविनाश कुमार, डॉ विनय पांडेय, रोहित कुमार, रीना झा, कुमारी सपना, कीर्ति कुमारी, जीतेंद्र कुमार, रजी अहमद, संजीव कुमार, लोकेश कुमार, नीतू श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

मांग पूरी नहीं हाेने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

रामगढ़वा| बूंदाबांदी के बीच भी शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र रामगढ़वा में 26वें दिन नियोजित शिक्षकों ने धरना जारी रखा। धरना को संबोधित करते हुए शिक्षक नेताओं ने कहा कि जब तक समान काम के लिए समान वेतन लागू नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। साथ ही सभी विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी रहेगी। मौसम खराब होने के बावजूद भी शिक्षक अपनी मांगों के लिए धरना पर डटे रहे और अपने मांगों के लिए नारेबाजी करते रहे। मौके पर जिला सचिव नागेन्द्र पांडेय, जिला संगठन सचिव संदीप सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मो. तुफैल, संतोष सिंह, धनंजय सिंह, सचिदानंद ठाकुर, धनेश तिवारी, ललन कुमार गुप्ता, नसीम अहमद, नंदलाल राम,इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।

शिक्षकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार का किया विराेध

अरेराज| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के सभी हड़ताली शिक्षक 13 मार्च से 20 मार्च तक सरकार की दमनकारी नीति, अड़ियल रवैया एवं सरकार के शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के विरुद्ध अभिभावक, बुद्धिजीवियों एवं पंंचायत प्रतिनिधियों के बीच जागरूकता अभियान चलायेंगे। इस दौरान शिक्षक नुक्कड़ नाटक, कविता, पेंटिंग, गीत-संगीत आदि माध्यम से अपनी मांंगों एवं सरकार के कुशासन को जनता के बीच रखेंगे। इस क्रम में शुक्रवार को शिक्षकों ने विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों से उनकी मांगों के समर्थन में आगे आने का आग्रह किया। अध्यक्ष मंडल के मिंटू मिश्रा ने बताया कि सरकार जब तक हमारी मांंगों को मान नहीं लेती है। तबतक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर ब्रजभूषण तिवारी, संतोष तिवारी, मदन मोहन तिवारी, दिनेश प्रसाद, सुनील गिरी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

बीआरसी में धरना देते शिक्षक।

खबरें और भी हैं...