सीमा जागरण मंच ने लोगों के बीच दवा का किया वितरण
स्थानीय सीमा जागरण मंच के सदस्यों ने कोरोना वायरस की सूचना पर घबड़ाए लोगों के बीच दवा का वितरण कर जागरूक किया। सीमा से सटे शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों से सम्पर्क कर सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस से घबराने की नहीं बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। संक्रमण से बचाने के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने की जरूरत है। कोरोना वायरस के बारे में लोगों में डर ज्यादा फैल गया है। इससे उभरने की जरूरत है। इससे बचाव को लेकर हमलोगों ने शहर के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मियों से मिलकर होम्योपैथी दवा आर्सेनिक एल्बम-30 नि:शुल्क दी गई। कुल पांच हजार फाईल का वितरण किया जाएगा। यह कार्य अभी निरंतर जारी रहेगा। वहीं डॉक्टर आरपी सिंह ने कहा कि आर्सेनिक एल्बम-30 होमियोपैथी दवा से कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकता है। यह दवा 3 दिन तक खाली पेट लेने की सलाह दी गई है। यह दवा श्वसन तंत्र पर काम करता है तथा इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। कोरोना वायरस रेस्पिरेटरी सिस्टम को एफेक्ट करता है। इस दवा के सेवन से कोरोना से बचाव किया जा सकता है। यह कोरोना वायरस से ग्रस्त मरीजों की दवा नहीं है। यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के काम आती है। सामान्य तौर पर सर्दी-खांसी, जुकाम व सांस लेने में परेशानी, बॉडी पेन होने पर आर्सेनिक एलबम-30 नाम की दवा का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, इस मौके पर समाजसेवी पन्ना लाल, ध्रुव स्वर्णकार, जगदीश प्रसाद सहित अन्य लोग माैजूद थे।
सीमा जागरण मंच के सदस्यों के साथ उपस्थित लोग।