- Hindi News
- National
- Sugauli News Six Drums Raw Spirit And English Liquor Confiscated In Ramgarhwa
रामगढ़वा में छह ड्रम कच्चा स्प्रिट व अंग्रेजी शराब जब्त
थाना क्षेत्र के पंचभिडिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा पुलिस ने छापेमारी कर छह ड्रम कच्चा स्प्रिट, व दो गाड़ियों पर लदे अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।यह छापेमारी नेतृत्व सुगौली पुलिस अंचल निरीक्षक किशोर कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्यवाही सोमवार की मध्य रात्रि की गई। होली के मद्देनजर भारी पैमाने पर दूसरे प्रदेश से अंग्रेजी शराब व स्प्रिट लाया गया था। यह पंचभिडिया गाँव स्थित एक बगीचे में भंडारण किया जा रहा है। जानकारी मिलने के उपरांत रामगढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की जहां पंचभिडिया निवासी बिगू महतो के आम बगीचे से छह ड्रम कच्चा स्प्रिट (12 सौ लीटर) तथा बिगू महतो की प|ी के निशानदेही पर स्कार्पियो तथा बोलेरो गाड़ी में रखे 46 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 8 बोतल फूल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान सभी शराब कारोबारी रात के अंधेरा होने का लाभ लेकर फरार हो गए। इस मामले में शराब तस्कर शकील अहमद, राजू यादव, बलिराम यादव, बिगू महतो, मनोज महतो पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।