पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हड़ताली शिक्षकों ने हस्ताक्षर सह जागरूकता अभियान शुरू किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में हड़ताली शिक्षकों ने हड़ताल के 27वें दिन शनिवार को क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस क्रम में वे लोग अरेराज नगर तथा भेलानारी के सैकड़ों बुद्धिजीवियों से हस्ताक्षर कराए। शिक्षकों ने लोगों से आंदोलन में सहयोग भी मांगा। अध्यक्ष मंडल के मिंटू मिश्रा, संतोष तिवारी, दिनेश प्रसाद, अनिल कुमार एवं इमरान अंसारी ने बताया कि समिति के आह्वान पर 13 मार्च से यह अभियान शुरू किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत, कविता एवं पेंटिंग का कार्यक्रम चलाना है। संयोजक ब्रजभूषण तिवारी ने बताया कि आंदोलन को और धारदार बनाने के लिए हवन यज्ञ, नमाज अता, जल समाधि, सामूहिक मुंडन एवं थालि पीट प्रदर्शन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान हड़ताली शिक्षकों ने एक स्वर में सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की तथा कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संजीव कुमार पांडेय, मदन मोहन तिवारी, संजय मिश्रा, प्रदीप कुमार, सोनू राय सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

तुरकौलिया|शिक्षकों ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत तुरकौलिया प्रखंड के शंकर सरैया पंचायत से की। प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों की वार्ड सहित चौक-चौराहों पर आम जनता के बीच जाकर अपनी मांगों के पक्ष में समर्थन हासिल किया जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान के पहले दिन सज्जाद हुसैन, शेर मोहम्मद, बिहारी लाल चौधरी, जमील अख्तर, अदालत हुसैन, शंभू राम, आदि ने हस्ताक्षर कर समान काम समान वेतन आदि मांगों के समर्थन पर सहमति जताई है।

खबरें और भी हैं...