पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakia News Teachers Take Vow This Time Cm39s Deepawali Will Fade Shyamal

शिक्षकों ने लिया प्रण, इस बार सीएम की दीपावली करेंगे फीकी : श्यामल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले शिक्षकों ने विद्यालयों में तालाबंदी कर समान काम समान वेतन की मांग को लेकर गुरुवार को 25वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि पूरा शिक्षक समाज होली जैसा पर्व नहीं मनाया। शिक्षक भी प्रण लिए हैं कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दीपावली फीकी करके रहेंगे। कहा कि जब तक हमारी मांग मान नहीं ली जाती तब तक तालाबंदी जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की। जबकि संचालन रजनीश तिवारी ने किया। मौके पर आनन्द कुमार, मनोज कुशवाहा, लालबाबू पासवान, अभिषेक पांडेय, लखिन्द्र भारती आदि उपस्थित थे।

हरसिद्धि : बीआरसी पर जारी धरना को संबोधित करते हुए जौवाद हुसैन ने कहा सरकार जबतक समान काम का समान वेतन नहीं देगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर छठ्ठू राउत, परमानंद प्रसाद, निरंजन कुमार, विनोद कुमार, रामाशीष यादव, नंदू राम उमेश कुमार, अजय कुमार, सुजीत कुमार, सुरेंद्र हाजरा, इरफान अंसारी, मंटू कुमार, मनोज कुमार, सईद अंसारी आदि उपस्थित थे।

पकड़ीदयाल में आज नुक्कड़ नाटक से समर्थन जुटाएंगे

भास्कर न्यूज|पकड़ीदयाल

शिक्षक संघ के महासचिव सतीश प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक शिक्षक 13 मार्च से लोगों के बीच जाकर नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से जनसमर्थन जुटाएंगे। मौके पर संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार कुशवाहा, शशि रंजन कुमार,सह संयोजक संतोष कुमार,वीरेंद्र कुमार साह, चंदेश्वर नारायण सिंह,अभय कुमार शौरभ, रामनारायन राम आदि मौजूद थे।

बीआरसी में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे शिक्षकगण।
खबरें और भी हैं...