पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News The 10 Member Committee Set Up Under The Leadership Of Dm To Protect From Corona Will Periodically Review

कोरोना से बचाव के लिए डीएम के नेतृत्व में गठित कीगई 10 सदस्यीय कमेटी, समय-समय पर करेगी समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में अभी तक कोरोना के एक भी मरीज नहीं

कोरोना वायरस कोविड 19 को लेकर जिले में पहले से हीं सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। नेपाल से सटे पांच प्रखंडों के सीमा पर मुसाफिरों का स्क्रीनिंग किया जा रहा है। अभी तक तकरीबन 35 हजार लोगों का स्क्रीनिंग किया गया है।
सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में इस बीमारी को लेकर विशेष तैयारी की गई है। तैयारियों की समीक्षा को लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने डीएम
के नेतृत्व में 10 विभागों के प्रमुखों की कमेटी गठित की है। कमेटी में डीएम के अलावा एसपी, डीडीसी, डीपीआरओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीईओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, सिविल सर्जन व नगर निकाय के ईओ को शामिल किया गया है। कमेटी तैयारियों का जायजा लेने के अलावा बीमारी की रोकथाम को लेकर अपना मंतव्य देगी। साथ हीं इस भयानक बीमारी की रोकथाम को लेकर अन्य विभागों से सामंजस्य स्थापित कर लोगों को जागरूक करने में मदद करेगी।
सभी विभागों को पहले हीं निर्देश जारी किया जा चुका है। कमेटी कुछ अंतराल पर बैठक कर विभिन्न विभागों द्वारा जारी किए गए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करेगी।

सदर अस्पताल में कोरोना से निपटने के लिए सीएस ने डाॅक्टरों का बनाया नया रोस्टर

सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड, पीकू वार्ड व आईसीयू के सफल क्रियान्वयन को लेकर डॉक्टर, नर्स व अन्य पैरामेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। ताकि कोरोना वायरस, इंसेफ्लाइटिस व गंभीर रूप से बीमार लोगों का इलाज सही से हो सके। इन सभी वार्डों के लिए रोस्टर का निर्धारण कर दिया गया है।

सर्दी खांसी के लक्षण मात्र से कोई कोरोना का मरीज नहीं होता

सर्दी-खांसी के लक्षण मात्र से कोई कोरोना का मरीज नहीं हो सकता। अभी मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में 25 प्रतिशत से ज्यादा लोगों में सर्दी खांसी के लक्षण मिलते है। अभी तक जिले में एक भी कोरोना वायरस के लक्षण वाले मरीज नहीं मिला है। नेपाल से सटे क्षेत्रों में आने-जाने वाले मुसाफिरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सभी का स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
-डॉ. रिजवान अहमद, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल, मोतिहारी

संग्रामपुर में अभी तक दो
संदिग्ध मरीज चिह्नित


अभी तक जिले में कोरोना के एक भी मरीज का शिनाख्त
नहीं हुआ है। हालांकि
संग्रामपुर में अभी तक दो
संदिग्ध मरीज के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी
बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं...