पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sangrampur News The 12 Km Long Road From Barwan To Kotwa Via Mathia Has Been Ravaged For 15 Years People Are Getting Worried

बरवां से मठिया होते हुए कोटवा जाने वाली 12 किमी लंबी सड़क 15 वर्षों से है जर्जर, लाेग हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के तहत गांव-गांव, गली-गली पक्की सड़क बनाई जा रही है। करोड़ों की राशि सड़कों के सुधार पर खर्च की जा रही है लेकिन इस विकास की रफ्तार में बरवां से होकर राजापुर मठिया होते हुए कोटवा तक जानेवाली बारह किमी लंबी सड़क छूट गई है। उसकी सुध लेनेवाला शायद कोई नहीं है। विगत 15 वर्षों से यह सड़क खराब है। सड़क के जीर्णोद्धार के लिए समाजसेवी सत्येंद्र मिश्रा की अगुआई में प्रखंड से लेकर जिले तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन भी किया गया था। लेकिन, विभाग के कानों तक आवाज नहीं पहुंची और अभी तक सड़क जीर्ण-शीर्ण होकर लोगों के लिए समस्या बनी हुई है। ग्रामीण यशवंत गोस्वामी, रविरंजन चौरसिया, विजय ठाकुर, काशी राम, सुनील राम, संजय महतो आदि ने कहा कि विकास के सभी कार्य सड़क के आभाव में कारगर नहीं हो पाएंगे। छोटे-छोटे व्यवसाय सामाजिक रूप से लोगों को समृद्ध नहीं कर सकते हैं। लेकिन दूर दराज के क्षेत्र से व्यवसायिक सहयोग के लिए अच्छी सड़क होना आवश्यक है। गत बारह से पन्द्रह वर्षों से उक्त सड़क जर्जर और लोगों के विकास में बाधक बनी हुई है। लेकिन कोई जनप्रतिनिधि इस तरफ अपना ध्यान नहीं दिए। हर कोई केवल सड़क बनवाने का आश्वासन देकर निकल जाते हैं। समाजसेवी सत्येंद्र मिश्र,नागमणि सिंह,संजीव सिंह,ओमप्रकाश कुमार आदि ने बताया कि सड़क के जर्जर होने से मंगलापुर, जलहां, बरवां, केआर मठिया, सेड़ा मठिया, राजापुर, डुमरा सहित दर्जन भर से अधिक क्षेत्र के पचास हजार लाेग प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों का अपेक्षित विकास थम सा गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि वर्षों से लोग दुर्घटना का शिकार होते आ रहे हैं। दर्जनों बार ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से इस संदर्भ में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। लोग इस इंतजार में हैं कि आखिर कब वह लम्हा आएगा जब इस सड़क के भी दिन बहुरेंगे। अरेराज एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा से जब बातचीत की गई तो उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क की भौतिक स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। आशा है जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा।

इस मुद्दे को सदन में उठाया गया था। नए वित्तीय वर्ष में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
डॉ. राजेश कुमार, विधायक, केसरिया

बरवां राजापुर से कोटवा तक जाने वाली जर्जर सड़क।
खबरें और भी हैं...