पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harsiddhi News The Bus Collided With A Brick Placed On The Roadside To Save The Cyclist

साइकिल सवार को बचाने में सड़क किनारे रखी ईंट से जाकर टकराई बस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरेराज-मोतिहारी मुख्य मार्ग के गायघाट चौक के समीप शुक्रवार को अरेराज से पटना जा रही सौरभ बस सड़क किनारे रखे ईंट से टकरा गई जिससे बस सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। सरपंच भनु सिंह ने बताया कि बस गायघाट चौक के समीप जैसे ही पहुंची सामने एक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बस अनियंत्रित होकर ईंट से टकरा गई।
दुर्घटना में गायघाट घटुली निवासी साइकिल सवार राजू महतो को चोट आ गई जिसे ग्रामीणों ने बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी भेज दिया। बस को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि ईंट नहीं होती तो बस सीधे सामने के घर में घुस जाती जिससे बड़ी घटना हो सकती थी।

खबरें और भी हैं...