पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News The Intermittent Rains Again Increased The Cold Damage To Crops

रुक-रुक कर हो रही बारिश ने फिर से बढ़ाई ठंड, फसलों को हुआ नुकसान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार को केसीटीसी महाविद्यालय पपिछले दिनों मौसम विभाग ने स्पेशल टर्फ के निर्माण के कारण मौसम में परिवर्तन के साथ बारिश व ओले पड़ने की संभावना जताई थी। इसको लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई है। जिले में शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक कर बारिश दिन भर होती रही। कई जगह मध्यम व बड़े आकार के ओले भी पड़े है। बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से जहां रबी फसलों को नुकसान हुआ है ताे वहीं आम व लीची की फसल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। वहीं बारिश के कारण ठंड ने दाेबारा दस्तक दे दी है। ठंढ बढ़ने से लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़े निकालने पड़ रहे हैं। ठंड बढ़ने के कारण लोगों में मौसमजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान और भी बारिश होने की संभावना है। मौसम के बिगड़ते मिजाज के कारण किसानों की चिंता पहले ही बढ़ गई थी। अभी भी मौसम के मिजाज को देखकर किसान को आने वाले दिनों को लेकर डर है कि कहीं तेज बारिश, हवा व ओले उसकी बची फसल को भी बर्बाद न कर दें। जिले के किसान राय सुन्दरदेव शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेन्द्र राय, मो इरशाद आदि ने बताया कि इस समय रबी की सभी फसलों में बाली लगने के साथ ही कई स्थानों पर सरसों, तोरी व राई व मसूर की कटाई शुरू हो चुकी है। इस बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं, दलहन व तिलहन की फसल ओला पड़ने से खेतों में गिर गई है। गौरतलब है कि पिछले 25 फरवरी को भी जिले में अचानक मौसम बदल गया था।

फेनहारा व पकड़ीदयाल प्रखंड के कई हिस्सों में बर्फबारी से खेतों में बर्फ की चादरें बिछ गई थी। इसके अलावा अन्य प्रखंडों में भी हुई भारी बारिश से रबी फसल को काफी नुकसान हुआ था। इससे किसानाें का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस नुकसान के कारण उनकी आमदनी भी प्रभावित हो सकती है जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...