पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Motihari News The No Confidence Motion Will Be Discussed On March 16 A Big Challenge For The Chief Councilor

अविश्वास प्रस्ताव पर 16 मार्च को होगी चर्चा, मुख्य पार्षद के लिए बड़ी चुनौती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर परिषद के मुख्य पार्षद अंजू देवी के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रही रस्साकशी व दावों प्रतिदावों पर 16 मार्च को पूरी तरह से विराम लग जाएगा। मुख्य पार्षद की सहमति के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक की तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। वर्तमान मुख्य पार्षद अंजू देवी की सहमति मिलने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार ने बैठक के संबंध में पत्र जारी कर
दिया है। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 16 मार्च को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में दोपहर एक बजे बैठक शुरू होगी।

इस संबंध में सभी 38 वार्ड पार्षदों को सूचना भेज दी गई है। लेकिन विपक्षी खेमा इस तिथि से नाराज है। विपक्षी खेमा का नेतृत्व कर रही वार्ड 18 की पार्षद रीना देवी व वार्ड 2 के पार्षद अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने 28 फरवरी को नगर परिषद में डाक के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव का पत्र दिया था।

सता पक्ष व विपक्ष के पार्षद हो रहें है गोलबंद : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक की तिथि का निर्धारण किए जाने के बाद सत्तापक्ष तथा विपक्षी खेमे ने पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद करने को लेकर कवायद तेज कर दी है। दोनों ओर से इस लड़ाई को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...