पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाटर पंप के साथ चोर को पकड़कर पीटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढाका आजाद चौक के समीप संचालित एक कबाड़ दुकान के समीप से शनिवार की सुबह चोरी के दो वाटर पंप के साथ एक चोर को लोगों ने पकड़ा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़ा गया चोर शिकारगंज थाना के रूपहारी गांव निवासी मुन्ना मल्लि का पुत्र विजय मल्ली है। उसने पुलिस को बताया कि उक्त पंप को उसने कुछ दिन पहले शीतलपट्टी स्थिति एक सड़क निर्माण प्लांट से चुराया था। इस चोरी की घटना में चार लोग शामिल थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नवादा निवासी मनोज मल्लि बुला ने उसे बुलाया था।

खबरें और भी हैं...