- Hindi News
- National
- Motihari News Three Miscreants Arrested For Carrying Out Robbery From Fish Businessman Arrested
मछली व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन बदमाश गिरफ्तार
पीपरा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर बस पड़ाव के समीप से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहां गांव निवासी शिवम कुमार, घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बंगटी गांव निवासी उदय सिंह व गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी है। वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे। जिनके तलाश में छापेमारी की जा रही है। उक्त जानकारी एसपी नवीन चंद्र झा ने गुरूवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन देशी कट्टा, पांच कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद किया गया है। इसमे एक डबल बैरल लोडेड कट्टा भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने कई अहम खुलासे किए हैं। एसपी ने बताया कि गत 16 दिसंबर को पीपरा थाना क्षेत्र के सीताकुड़ गांव के समीप से बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक दो लाख लूट लिया था। बदमाशों ने बताया है कि वे एक बड़े मछली व्यवसायी को लूटने की साजिश के तहत जुटे थे।
एसपी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी नवीन चन्द्र झा।