दो बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल
होली के दिन शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण बुधवार को शहर के नवका टोला के पास एक सड़क हादसे में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक इलाज शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कर उन्हें ऑर्थोपेडिक्स के पास रेफर कर दिया गया। नेपाल के बीरगंज निवासी नरेंद्र व रोशन अपने एक अन्य साथी के साथ अपने रिश्तेदार के यहां होली में जा रहे थे, तभी सामने से तेजी से चले आ रहे हैं एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर दी और दोनों बाइक पर सवार सभी लोग गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दुर्घटना में जहां एक बाइक पर 3 लोग सवार थे तो दूसरे बाइक पर एक युवक अकेला था। दोनों बाइक की गति इतनी तेज थी की कोई भी अपनी गाड़ी को नियंत्रण में नहीं रख सका और एक-दूसरे से टक्कर होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।
अगलगी में हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख
दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
तुरकौलिया | शंकर सरैया उत्तरी पंचायत की परसौना भगतटोली में हुई अगलगी में सुलतान मियां का घर जल कर राख हो गया। इस दौरान घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, फर्नीचर सहित हजारों की संपति गया। अगलगी के कारणों का पता नही चला है। पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। मुखिया अभय शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा है कि सरकारी सहायता दिलवाई जाएगी। सीओ संतोष कुमार सुमन को घटना की सूचना दे दी गई है।