पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikrhna News Three Smugglers Arrested With 360 Bottles Of Nepalese Liquor And Bikes

360 बोतल नेपाली शराब और बाइक के साथ तीन तस्कर किए गए गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुंडवा चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव के समीप से बुधवार को 360 बोतल नेपाली शराब व एक बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में दो महिला व एक पुरुष शामिल हैं। दोनों महिला अपने माथे पर झोला में रख शराब ले जा रही थी तो पुरुष बाइक से। दोनों महिला तस्करों की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के बिसरहियां गांव निवासी एतवारिया कुमारी व विशेषी देवी के रूप में तो पुरूष तस्कर की पहचान ढाका थाना के बखरी खजुरी निवासी छोटेलाल कुमार के रूप में की गई है। छोटेलाल के पास से 270 बोतल तो दोनों महिलाओं के पास से 90 बोतल देशी नेपाली शराब जब्त की गई। थानाध्यक्ष संजीव शरण ने बताया कि तीनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...