अगलगी की घटना में तीन वाहन जलकर हुए नष्ट
आदापुर | थाना क्षेत्र के बरवा गांव में अचानक रामायण ठाकुर के गैरेज में आग लग गयी। जिसके कारण उसमें रखे लाखों मूल्य के ट्रैक्टर, बोलेरो व बाइक जल गये। इस संबंध में पीड़ित श्री ठाकुर ने थाना को आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि रविवार की रात में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। जिसमें बीआर जीरो 5 जीए 8089 नम्बर का ट्रैक्टर, बीआर 52 -9509 नम्बर का बोलेरो व पल्सर बाइक जल गए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।