पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल अधिकारों के प्रति आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चाइल्ड लाइन के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलेटर के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मिंटू कुमार चौबे ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चाइल्ड लाइन की बबीता रानी गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता हर घर से जुड़ी होती है। बाल अधिकारों को लेकर लोगों के बीच जन जागरूकता में इनकी बड़ी भूमिका है। हम सबों के आपसी सहयोग से इसपर काबू पाया जा सकता है। जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1098 जारी किया है। लोगों के बीच इसकी जानकारी को फैलाना है। कहा कि हम सबों की नैतिक जिम्मेवारी है कि बच्चों के बीच उनके अधिकारों की पूर्ति हो। मौके पर आशा फैसिलेटर कामनी झा, किरण शर्मा, सुनैना देवी, रेणु शर्मा, अंचला द्विवेदी सहित चाइल्ड लाइन संस्था के शशिभूषण प्रसाद, नारायण कुमार मजूमदार, बबीता रानी गुप्ता, विक्रम कुमार आदि मौजूद थे।

मेहसी पीएचसी में बाल अधिकारों को लेकर हुई बैठक
खबरें और भी हैं...