पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Adapur News Treatment Of Injured Nephew Of Gold Businessman Continues Not Stopped Even After 7 Days

स्वर्ण व्यवसायी के घायल भांजे का इलाज जारी, 7 दिनाें बाद भी नहीं धराया अाराेपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते 7 मार्च शनिवार की संध्या में स्थानीय श्यामपुर बाजार के स्वर्ण व्यवसायी मामा- भांजा को अज्ञात अपराधियों के द्वारा मारी गई गोली मामले में जहां पुलिस ने कांड दर्ज कर मामले के उदभेदन करने में अब तक असफल है। मोतिहारी स्थित रहमानिया हॉस्पिटल में इलाजरत व्यवसायी सतीश कुमार वर्णवाल की हालत जहां सामान्य है।वहीं उनके भांजा अभिषेक कुमार वर्णवाल उर्फ गोलू की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। परिवार के जितेंद्र कुमार वर्णवाल के अनुसार अपराधियों के द्वारा गोलू को तीन गोली मारी गई थी, जिसमें दाएं पैर में एक व दो गोली सीने में लगी थी। फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा सफ़लपूर्वक ऑपरेशन करके शरीर से गोली तो निकाल दी गई है,परन्तु स्थिति अब भी गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना के एक सप्ताह होने के बाद भी पुलिस की हाथ अबतक अपराधियों के गिरेबां तक नही पहुंचने से स्थानीय व्यवसायियों सहित आमलोगों में भी आक्रोश व्याप्त होते दिख रहा है। गुरुवार को स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने भी श्यामपुर बाजार स्थित पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। साथ ही मामले में थानाध्यक्ष को जरूरी कार्रवाई में तेजी करने की बात कही। वहीं बाजार के व्यवसायियों में व्याप्त ख़ौफ के मद्देनजर लोगों के द्वारा बाजार के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरा लगाने व अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग लोगों ने की है।

अस्पताल में इलाजरत गोलू।
खबरें और भी हैं...