पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mehsi News Tribute Paid To Deputy Chief Councilor Of Nagar Panchayat In Condolence Meeting

शोक सभा में नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद को दी गई श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद सह वार्ड 15 सदस्य अनीता देवी के असामयिक निधन पर गुरुवार को मेहसी नगर पंचायत कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य पार्षद साजदा तब्बसुम की अध्यक्षता में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भावुक मुख्य पार्षद ने कहा कि उप मुख्य पार्षद अनीता देवी को व्यापक जन समर्थन हासिल था। वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थी। जिस कारण चुनाव में वह रिकार्ड मतों से विजयी हुई। इनके पति मनोज चौरसिया पूर्व में यहां के वार्ड पार्षद थे। उन्होंने कहा कि अनीता देवी के असामयिक निधन से हम सभी गहरी संवेदना में हैं। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है। बता दें कि सोमवार को अचानक उप मुख्य पार्षद की तबियत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तुंरत उन्हें मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन से उनके गांव तारापाकड सहित पूरे मेहसी नगर पंचायत में शोक का माहौल बना हुआ है। मौके पर वार्ड पार्षद सचीन कुमार भारती, नसीमा खातून, दिलीप कुमार बैठा, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गुड़िया देवी, बाबूलाल राम, शौकत अली, रेणु देवी, पार्वती देवी, रविन्द्र कुमार, उमा देवी, शमसाद सिद्दीकी, प्रकाश कुमार, मकसूद आलम सहित पूर्व पार्षद शत्रुध्न महतो, गुलशन कुमार, सतीश कुमार, विनीत नीरव, बिनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

मेहसी नप कार्यालय में शोकसभा में उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...