सेमरा से प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो गिरफ्तार
देश से बाइक पर नेपाल के तरफ लाई जा रही
थी नशीली दवा
नेपाल के सेमरा में मोटरसाइकल से नशीली दवा तस्करी का कारोबार करने का मामला उजागर हुआ है। नेपाल पुलिस ने जांच के क्रम में इस धंधे में शामिल एक भारतीय नागरिक सहित दो को गिरफ्तार किया। इलाका पुलिस कार्यालय सेमरा बारा के पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीली दवा के
साथ वीरगंज वार्ड नं 15 भिस्वा निवासी जितेन्द्र कुमार सिह और भारत बिहार निवासी 22 वर्षीय नासिर आलम को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा डाईजापाम 300 पीस, नर्फीन 300 पीस, फेनारगन 300 पीस सहित कुल 900 पीस इंजेक्शन बरामद किया।इसकी पुष्टि नेपाल के बारा जिला पुलिस कार्यालय ने किया। गिरफ्तार दोनों युवकों के पास से एक नेपाली नंबर का बाइक भी बरामद किया गया है। जिसपर प्रेस लिखा हुआ है। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया कि भारतीय सीमा रक्सौल से उक्त नशीली दवा खरीद कर लाया हूं जिसे काठमांडू भेजने की योजना थी। अपने शरीर में छुपाकर उक्त नशीली दवा को भारत से नेपाल के तरफ लाया जा रहा था। जिसे जांच के क्रम में बरामद किया गया।