भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
सिकरहना | ढाका थाना क्षेत्र के रामजी दुबे टोला में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों ओर के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए। सभी घायलों का उपचार ढाका के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष के मो. वसी अख्तर, समीर मंसूरी व सायरा खातून तो दूसरे पक्ष के हाशिम मंसूरी, हातिम मंसूरी व नसीम मंसूरी शामिल है। दोनों ही ओर से एक दूसरे को नामजद करते हुए दरवाजे पर चढ़कर मारपीट व गली गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कर अग्रसर कार्रवाई में जुट गई है।